रामपुर, मार्च 23 -- नेशनल हाईवे पर शनिवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गयी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पटवाई थाना क्षेत्र के नानकार निवासी तेजपाल 60 वर्ष शनिवार शाम को अपने पुत्र के साथ बाइक से रूद्रपुर जा रहे थे। रामपुर काठगोदाम नेशनल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में बाइक में बैठे तेजपाल और बाइक चला रहा उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां देर शाम उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल तेजपाल की मौत हो गयी।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर...