गाजीपुर, अप्रैल 30 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकवली मोड़ के पास बुधवार की शाम को हुए बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बलिया के मंगरौली गांव निवासी 18 वर्षीय प्रिंस यादव पुत्र जयप्रकाश यादव गाजीपुर से अपने घर के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वह पैकवली गांव के मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठा उसका रिश्तेदार इलाज के लिए उसे बाराचवर स्वास्थ्य केंद्र ले गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच इलाज के दौरान उसकी हालत खराब होने लगी। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया अस्पताल जाते समय रास्ते में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.