सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक समेत एक बच्चा घायल
पूर्णिया, जुलाई 8 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ स्थित एनएच-27 पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि करीब दो वर्ष का एक बच्चा भी जख्मी हो गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिना निबंधन संख्या वाली नई लाल रंग की अपाचे बाइक अररिया से पूर्णिया की ओर जा रही थी। बाइक पर चालक सहित दो युवक और एक मासूम बच्चा सवार थे। जलालगढ़ फ्लाईओवर के दक्षिणी छोर पर पीसीएल गेट के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ पहुंचाया। सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस भी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.