रामपुर, फरवरी 16 -- शाहबाद। नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी फिरोज और मोहल्ला वेदान निवासी रुमान किसी काम से सैफनी गए थे। लौटते समय सागरपुर गांव के निकट सामने से सवारियां भरकर ला रहे टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए ।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया। जहां सं चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन फिरोज की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.