सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव भांगरौला के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली अस्पताल में रैफर किया है। इस सिलसिले में थाना खेड़की दौला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बुलंद याही के गांव खेडापलां निवासी नरेश पिछले कुछ समय से गांव भांगरौला में रहता है। वह खेतों में काम करता है। आठ मई को उसका बेटा नितिन और शिवा बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में एक गाड़ी ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.