रायबरेली, मार्च 12 -- सलोन(रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार डंपर ने कोचिंग से निकल रहे छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए प्रतापगढ़ जिले के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद भाग रहे डंपर को प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के खुदा बख्श का पुरवा गांव निवासी महफूज खान (20) पुत्र मोहम्मद खान अपने साथी मोहम्मद आलम (18) पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी रेहुआ के साथ बाइक से प्रतिदिन सलोन कोतवाली क्षेत्र के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.