मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- खतौली। शनिवार को जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दपंति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सकौती निवासी राज मिस्त्री याकूब पुत्र अकबर शनिवार को अपनी बीमार पत्नी रिहाना को दवाई दिलाने के लिए बाइक लेकर घर से निकला। जीटी रोड पर तिगांई गांव के समीप पहुंचा तो ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक में कार से टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दपंति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.