मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- शुक्रवार की देर रात को जीटी रोड पर तिगांई गांव के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गया।घटना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि दंपत्ति रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। सकौती निवासी राजसिंह शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी सीमा के साथ बाइक से मुजफरनगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के पास गया था। शाम को घर वापस लौटते समय जीटी रोड तिगांई गांव के समीप पहुंचा तो अचानक पीछे से तेज गति से आई कार ने बाइक को ओवर टेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड गया ओर बाइक सडक पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पुहंच गई। पुलिस ने घायल दंपत्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.