कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के सर्वा मोड़ के पास किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के भावलपुर निवासी अशोक कुमार (30) अपनी पत्नी मीना (28) के साथ गुरुवार को समय लगभग 1 बजे अपनी बाइक से रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सौरिख बिधूना मार्ग पर सर्वा मोड़ के पास पहुंची तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.