इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बकेवर। भरथना मार्ग पर सती मंदिर के पास शनिवार दोपहर कुत्ता आ जाने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के पांडरी गांव निवासी अरविंद कुमार और उसकी पत्नी हिमानी व बेटी दिव्यांशी घायल हो गए। दंपति औरैया के विधूना से लौट रहे थे। रास्ते में सती मंदिर के पास कुत्ते से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.