मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- खतौली। रविवार को जीटी रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक कार लेकर मोके से फरार हो गया। दौराला थाना क्षेत्र के सकौती निवासी शिवकुमार पुत्र राजेन्द्र रविवार को अपने दोस्त राजीव व अहसान के साथ बाइक से मंसूरपुर रिश्तेदारी में गया था। लौटते समय जीटी रोड तिगांई गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आई कार ने बाइक को ओवरटेक किया तो बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.