हजारीबाग, मार्च 10 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही डीवीसी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल किशोरों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घायल पीयूष कुमार पिता सुदीप यादव, बंटी कुमार पिता स्व सुनील गिरी और अभिषेक गिरी पिता स्व सुदीप गिरी तीनों बरही के पडिरमा गांव के रहने वाले हैं। तीनों बाइक से अपने गांव पडिरमा से बरही आ रहे थे। डीवीसी के पास ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.