लखनऊ, मार्च 6 -- आलमबाग में बुधवार को तेज रफ्तार बुलेट बकाबू होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक चला रहा होटल मैनेजमेंट का छात्र आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। चंदरनगर निवासी सुरेंद्र मिश्रा बैंक से रिटायर्ड है। परिवार में पत्नी लक्ष्मी और तीन बेटे में सबसे छोटा बेटा अशुतोष (19) है। वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को अशुतोष बुलेट लेकर किसी काम से निकला था। घर के पास ही बाइक बेकाबू होकर गिर गई। जिससे अशुतोष घायल हो गया। आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची और अशुतोष को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.