सड़क हादसे में बाइक सवार छात्रा की मौत
मेरठ, अगस्त 18 -- दिल्ली-दून हाईवे पर वलीदपुर गांव के सामने मंगलवार दोपहर कैंटर से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्रा और उसका भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल बहन-भाई को दौराला सीएचसी पहुंचाया, जहां छात्रा को मृतक घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्रा की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सकौती निवासी शानू पुत्र अमित शर्मा दौराला के श्री मल्हूसिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी 16 वर्ष बहन खुशी को बाइक से दौराला बाजार में आधार कार्ड अपडेट कराने जा रहा था। वलीदपुर गांव के पास पहुंचने पर पहले से खड़े चालक ने कैंटर पीछे हटा दिया, जिसके चलते बाइक का हैंडल कैंटर से टकरा गया और बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही कार से टकरा गई। हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.