सड़क हादसे में बाइक सवार चोटिल
सीतापुर, मई 19 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इजाल चल रहा है। कोतवाली इलाके के नानकपुर निवासी अंकित द्विवेदी मंगलवार को वो बाइक सिधोली जा रहे थे। वह कस्बे के हाइवे स्थित महमूदाबाद चौराहे पर पहुंचकर सड़क क्रास कर रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिला अस्पताल में अंकित का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, हायर सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.