कन्नौज, मई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कैरदा रोड बंबा की पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रही दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। भतीजे की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। नगर के मोहल्ला दीक्षितान निवासी जतिन (23) पुत्र अजय दीक्षित अपने चाचा श्यामजी (46) पुत्र दिवाकर दीक्षित के साथ अपने बाबा की तेरहवीं संस्कार का कार्ड देने के लिए बाइक से कुंअरपुर बनवारी गए हुए थे। वहां से वापस आते समय कैरदा रोड बंबा पुलिया के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायलों के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सौ शैय्या अस्...