बदायूं, जनवरी 26 -- बिसौली, संवाददाता। वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार भतीजे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि हादसे में चाचा की शनिवार रात मौके पर ही मौत हो गई थी। चाचा और भतीजे दावत खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। हादसा शनिवार रात बिसौली कोतवाली के एमएफ हाइवे स्थित पनौड़ी के पास हुआ। कोतवाली इलाके के पलई गांव के रहने वाले मेहरवान यादव 58 वर्ष और उनके भतीजे ओमप्रकाश गुलड़िया गांव से दावत खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पनौड़ी गांव के पास पहुंची तो वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मेहरवान यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा ओमप्रकाश घायल हो गया। पुलिस ने मेहरवान यादव का शव कब्जे में लेकर घायल ओमप्रकाश को सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सुधार न होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.