कन्नौज, अप्रैल 18 -- जीटी रोड हाईवे पर नेहरू महाविद्यालय के पास किसी तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। अकबरपुर सफाखेड़ा निवासी अनूप राजपूत (30) पुत्र हरिश्चन्द्र शनिवार की सुबह बाइक से अपने घर से छिबरामऊ बाजार जा रहे थे। जब वह नेहरू कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही किसी तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.