कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सीएसबी रोड पर किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी विकास (18)पुत्र राजपाल शाम लगभग 5 बजे बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विकास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भिजवाया, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.