किशनगंज, मार्च 15 -- दिघलबैंक। संवाददाता दिघलबैंक थाना क्षेत्र के स्कूल चौक के समीप शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने स्कूल चौक के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार को मृत अवस्था में पड़ा देखा। पास में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान हरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.