मुरादाबाद, जून 26 -- थाना क्षेत्र में काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम किस्वानंगला निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता परम सिंह गुरुवार देर शाम ग्राम पीलकपुर से एक कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। ग्राम बहेड़ी रोशनपुर के पश्चिम स्थित पुराने मेंथा ऑयल प्लांट के पास दौलपुरी तिराहे की ओर से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक...