कोडरमा, मई 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पिपचो के समीप हुआ। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बटलोहिया निवासी आशीष यादव (16 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं बाइक पर साथ सवार उसका चचेरा भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज कराया जा रहा है।परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से खस्सी लेकर अपनी मौसी के घर जा रहे थे। इसी दौरान पिपचो के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आशीष यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जा...