इटावा औरैया, मार्च 24 -- कचौरा रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मामी और मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भीखनपुर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र सरवर सिंह मंगलवार सुबह अपनी मामी 40 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी रमेश निवासी अमृतपुरा बसरेहर और मौसेरी बहन 18 वर्षीय भारती उर्फ शालिनी पुत्री शिशुपाल सिंह निवासी भीखनपुर को दवा दिलाने के लिए बाइक से शहर जा रहा था। तीनों लोग सुबह करीब 9:30 बजे कचौरा रोड पर कलवारी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उस पर सवार तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.