मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुशहरी। मणिका हरिकेश पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तेली टोला के समीप शुक्रवार की शाम बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मणिका हरिकेश निवासी भोला पासवान का पुत्र अंकित कुमार (16) जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...