गाजीपुर, अप्रैल 23 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर बहरामपुर काली मंदिर के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गंगौली गांव निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर पुत्र लालचंद उर्फ नागा राजभर तथा उसका साथी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ओमप्रकाश राजभर को मृत घोषित कर दिया। वही हादसे में घायल उसके साथी नीतीश जो सहाबुद्दीनपुर गांव का रहने वाला है, को प्राथमिक उपचार के बाद जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.