हापुड़, अप्रैल 12 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार एक अधेड़ की हादसे में मौत हो गई। एनएचआई कर्मचारियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद से मृतक परिजनों में काेहराम मचा हुआ है।बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी 50 वर्षीय दीन मोहम्मद बाइक पर सवार होकर शनिवार की दोपहर किसी काम से हापुड़ जा रहे थे। एनएच-9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद दीन मोहम्मद डिवाइडर पर गिर पड़े। इस हादसे के बाद एनएचएआई कर्मियों ने पुलिसको हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को गढ़ रोड स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.