मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल बखरी रोड में सिपाहपुर गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। मृतक सिपाहपुर निवासी 22 वर्षीय मो. शमशेर था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सिंहपुर के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शमशेर दोपहर में जीरोमाइल की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन की चपेट में आ गया। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में शमशेर नामक युवक की मौत हुई है। परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.