कौशाम्बी, मार्च 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक मैकेनिक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका धूमनगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोखराज में नौढ़िया भरवारी निवासी 47 वर्षीय नरसिंह बाइक मैकेनिक थे और कोखराज के चाकवन में दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह वह पत्नी मालती देवी के साथ बाइक से अंबारी देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। साथ में दूसरी बाइक पर उनका बेटा विपिन भी था। लगभग साढ़े आठ बजे बेनीराम कटरा से पहले कूरा गांव में नरसिंह की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी को गंभीर चोट आई। साथ चल रहे बेटे ने हादसे की जानकारी बुआ के बेटे अविनास सेन को और अन्य परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे और घायल नरसिंह और मालती को धूमनगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.