शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर के पास जलालाबाद रोड पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जेसीबी, तारकोल से भरे टैंकर और रोडवेज बस की आपस में टक्कर हो गई, जिससे बस चालक की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जलालाबाद से कांट की ओर जा रही जेसीबी में पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे जेसीबी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित जेसीबी का पंजा सामने से आ रही रोडवेज बस से जा टकराया। टक्कर के बाद बस भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कांट भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बस चालक रमन की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

हि...