सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- बैरगनिया। थाना क्षेत्र के पचटकी राम गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृत युवक की पहचान पचटकी राम गांव के वार्ड तीन निवासी अजय राय के 28 वर्षीय पुत्र गुंजेश कुमार के रूप में की गई है। गुंजेश बढ़ई मिस्त्री का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक को तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परन्तु लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरगनिया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर सहायक अवर निरीक्षक सुशील कुमार अस्पताल पहुंचे और शव का आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.