मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- सोमवार की सुबह से देर रात तक अलग-अलग हुए सड़क हादसों में महिला बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन नगर की सड़कों पर डाक कांवड लाने वाले अपने वाहन से सड़कों पर दौड़ते रहे। कोई गंगाजल लेकर वापस लौट रहा था तो तो कोई लाने के लिए दौड़ रहा था। बताया गया है कि दिल्ली निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी सीमा के साथ बाइक से कांवड़ लेने के लिए निकला। हाईवे पर रायपुर नंगली के समीप डीसीएम की साइड लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- जनरेटर में फंसकर बाल समेत उखड़ी किशोरी के सिर की खाल, कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा इसके अलावा गाजियाबाद निवासी रविन्द्र,दिनेश,दिल्ली निवासी आयुषी,बिमला,विजय,हरियाणा निवास...