गोरखपुर, मार्च 8 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्ची आराध्या राव की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह हादसा दो मार्च को मेंहरौली गांव के पास हुआ था, जब आराध्या अपने माता-पिता और नानी के साथ ई-रिक्शा से गोरखपुर जा रही थी। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आराध्या को मृत घोषित कर दिया था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.