सड़क हादसे में बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम
जामताड़ा, मई 10 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन गांव स्थित डोका अहरा तालाब के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर एवं बिजली के खंभे रखकर सड़क मार्ग जाम कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.