देवरिया, अप्रैल 2 -- बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। असम में हुए सड़क हादसे में बघौचघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेदीपट्टी के रहने वाले ऋषिकेश दत्त राय (उम्र 46 वर्ष) असम के एक निजी कंपनी में मैनेजर थे। मंगलवार की रात को ऑफिस में काम समाप्त होने के बाद वे बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आस-पास के लोगों ने ऋषिकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके ही कंधे पर पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी।अगले माह वे घर वापस आने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.