शाहजहांपुर, मई 20 -- पुवायां। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी वसीम पुत्र मुकीमउल्ला (40) कपड़े की फेरी लगाने का काम करते थे। सोमवार रात वह शाहजहांपुर से कपड़ा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सिधौली क्षेत्र के रजऊ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मृतक के पीछे पत्नी फासिहा और तीन छोटे बच्चे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की इला...