सड़क हादसे में फुफेरे भाईयों की मौत, साथी गंभीर
भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। बहन की शादी वाले दिन मंगलवार देर रात ट्रक चालक ने बाइक सवार फुफेरे भाइयों समेत तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, आरोपित चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा शहर के रजपुरा-इंद्रामिल बाईपास मार्ग स्थित रामरायपुर तिराहे के पास हुआ। बताया जाता है कि शहर के जयरामपुर (हरियांव) निवासी सुभाष गौतम की बेटी कोमल की शादी मंगलवार को थी। देर शाम वाराणसी जिले के हाथी बरनी से बारात आई थी। देर रात करीब एक बजे उनका 20 वर्षीय बेटा करन, अपनी बुआ के 19 वर्षीय बेटे अर्जुन पुत्र राजनाथ निवासी सोइलरा, कपसेठी (वाराणसी) तथा पड़ोसी 18 वर्षीय सोहन गुप्ता के साथ बाइक से सामान लेने इंद्रामिल चौराहे की ओर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.