एटा, दिसम्बर 5 -- फिरोजाबाद से बाइक पर सवार होकर जलेसर जा रहे बाइक सवार भाइयों को ईको मार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद ईको कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन निवासी शौरभ (32) पुत्र डोरीलाल बाइक पर सवार होकर पत्नी लक्ष्मी छह माह के बेटा के अलावा चचेरे भाई शनि (28) पुत्र चंद्रपाल के साथ बाइक पर सवार होकर जलेसर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गुरुवार की शाम को बाइक सवार थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बालगढ़ी के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.