सड़क हादसे में फायरमैन और बौद्धिक दिव्यांग वृद्धा की मौत
हल्द्वानी, जून 23 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर सोमवार रात करीब सवा दस बजे बुलेट बाइक सवार फायरमैन और बौद्धिक दिव्यांग वृद्धा सड़क पर अचेत हालत में मिले। पास में बाइक गिरी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले 37 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बाजावाला, केलाखेड़ा बाजपुर उधमसिंह नगर भीमताल में फायरमैन के पद पर तैनात थे। वहीं वृद्धा की शिनाख्त 55 वर्षीय गोविंदी देवी पत्नी पदम राम निवासी हनुमान गढ़ी खोला बाजार चोरगलिया और हाल निवासी निकट गुरुद्वारा लामाचौड़ के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.