सड़क हादसे में पोते की मौत, सदमा बर्दाश्त न कर सकीं दादी; हार्ट अटैक से गई जान
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां छपार थाना क्षेत्र के बरला गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोते की मौत का सदमा उसकी दादी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है। मोहल्ला लद्दावाला के रहने वाले दिलशाद के बेटे सुहेल की शादी करीब दो माह पहले हुई थी। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी सुहानी को लेने रुड़की के मोहल्ला तेल्लीवाला जा रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे बरला गांव के पास हाईवे पर उसकी बाइक आगे चल रहे लकड़ियों से लदे रेहड़े से टकरा गई। हादसे में सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- हाइवे पर पंक्चर टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.