बरेली, अप्रैल 14 -- फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार देर रात हुआ था बिथरी के गांव बहादुरपुर का निवासी था मृतकफतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सड़क हादसे में बाइक सवार पेट्रोलपंप कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका भाई सर्वेश कुमार फतेहगंज पश्चिमी में पेट्रोलपंप पर काम करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कस्बे में ही अंडरपास के नजदीक किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। एसओ प्रयागराज चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.