कटिहार, मार्च 15 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र बड़झल्ला पंचायत का पूर्व सरपंच गजेंद्र प्रसाद सिंह (55) साकिन बुधनगर का सड़क हादसे में अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारण निधन हो गया। प्राणपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने बताया कि घर से बुद्धनगर चौक बाइक से जाने के क्रम में कटिहार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मारकर चलते बना। ग्रामीणों ने सड़क पर बुरी तरह घायल की पहचान पूर्व सरपंच के रूप में की तथा आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार ले गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया। निधन की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। बुधनगर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटी एवं तीन बेटा छोड़कर चल बसे। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.