सड़क हादसे में पूर्व बीडीसी की गई जान
जौनपुर, अप्रैल 26 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी पूर्व बीडीसी महिला की गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डंडसौली गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य 60 वर्षीय गुड्डी देवी शुक्रवार की शाम को गांव के एक युवक के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। पोरईखुर्द गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई। जिससे पीछे बैठी पूर्व बीडीसी गुड्डी देवी बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। ग्रामीण उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण शव को घर लेकर चले आए। घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.