नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर सिग्मा वन में साइकिल पर घूम रहे पूर्व डीआईजी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर सिग्मा वन में पूर्व डीआईजी भंवर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह 17 मई को अपने सेक्टर में साइकिल से घूम रहे थे। इसी बीच एक कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह घायल हो गए और शरीर में कई जगह फैक्चर हुआ। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में उनके बेटे गौतम सिंह ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गौतम सिंह का आरोप है कि उन्होंने कार चालक को बुलवाया था। इस बीच वह अपने काफी साथियों को साथ लेकर आ गया और अभद्रता की।...