बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- करायपरसुराय के डियावां हॉल्ट के पास हुआ हादसा बाइक को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल से टकरायी कार करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिलसा-फतुहा मार्ग पर डियावां हॉल्ट के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार के धक्के से बाइक सवार डियावां पंचायत के पूर्व उप मुखिया मिल्की-हुड़ाड़ी गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद उर्फ भगवान जी और पुत्र सोनू कुमार उर्फ राजू पटेल जख्मी हो गये। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि पिता-पुत्र हिलसा से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। तभी पटना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार, बाइक को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल से टकरा गयी। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। एयरबैग खुलने से कार पर सवार लोगों की जान बच गयी। कार सवाल लोग भाग निकलें। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घा...