सोनभद्र, मार्च 30 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदवाली इलाके में रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें पुत्र संदीप वैश्य की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार दोपहर गोदवाली में नेशनल हाईवे- एनएच 39 पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.