रुडकी, नवम्बर 18 -- सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लक्सर के भोवावाली गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र चंद्रपाल पीएसी 31वीं वाहिनी में तैनात थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में थी, जबकि उनका परिवार लक्सर नगर में बने मकान में रहता है। बीती 13 नवंबर को अशोक 10 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। 15 नवंबर की शाम वे रायसी से बाइक पर लक्सर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। अंतिम संस्कार के बाद मृतक के भाई महिपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी पहचान की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.