आरा, नवम्बर 17 -- आरा, हि.सं.। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव के समीप सोमवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाप-बेटा समेत चार लोग जख्मी हो गये। घायलों में एक बाइक सवार सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी परमेश्वर चौधरी और उनका पुत्र शिवमंगल चौधरी, जबकि दूसरी बाइक सवार सवार चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी अमित कुमार और शिवराम मुसहर शामिल है। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि अमित कुमार और शिवराम मुसहर अपने गांव से अगिआंव की तरफ जा रहे थे। वहीं, परमेश्वर चौधरी और उनका बेटा शिवमंगल चौधरी अगिआंव से सहार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान वरुणा गांव के समीप दोनों की बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.