गुमला, मई 9 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के हेसाग गांव निवासी अनूप खलखो (22वर्ष), रूबेन खलखो (19वर्ष) और उनके पिता इसराइल खलखो (65वर्ष) शनिवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गए। तीनों बाइक से बैल खरीदने टांगर टोली गांव जा रहे थे। इसी दौरान सपो नदी मोड़ के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर में तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसराइल खलखो के चेहरे व पैर में गंभीर चोटें आई हैं,जबकि अनूप और रूबेन को हल्की चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...