सीतापुर, फरवरी 11 -- कमलापुर/सिधाली, संवाददाता। कमलापुर के मास्टर बाग इलाके में बुधवार देर शाम तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक को कमलापुर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानपुर के भिठौली निवासी हरिकेश (45) बुधवार शाम को बाइक से बेटे आकाश (22) और अपने कमलापुर के हरिहरपुर जमरखा निवासी गया प्रसाद (65) के साथ किसी जरूरी काम से निकले थे। वह कमलापुर से मास्टरबाग की तरफ आ रहे थे। वह बैकुंठपुर के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद भी टैंकर चालक ने रफ्तार कम नहीं की। टैंकर चालक तीनों को रौंदते हुए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.