सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्र राज वर्मा और उनके 20 वर्षीय बेटे शिवा वर्मा बुधवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बुधवार रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से जौनपुर के सुजानगंज में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार, रानीगंज सड़क पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की हेडलाइट आंख में पड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और ई-रिक्शा से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजा। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हालत गंभीर होने पर रात 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पट्टी कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.